पीलीभीत मे ससुर के घर पर कब्जा कर कलयुगी बहू ने बूढ़ी सास को मारपीट कर घर से निकाला,दोबारा घर में आने पर दी जान से मारवाने की धमकी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई घर भिजवाने की गुहार,पुलिस अधीक्

लोकेशन पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत मे ससुर के घर पर कब्जा कर कलयुगी बहू ने बूढ़ी सास को मारपीट कर घर से निकाला,दोबारा घर में आने पर दी जान से मारवाने की धमकी।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई घर भिजवाने की गुहार।


पीलीभीत में एक कलयुगी बहू ने अपने ससुर की मृत्यु हो जाने के बाद घर पर अपना कब्जा जमाते हुए अपनी बूढी सास को मारपीट का घर से निकाल दिया है। यहां तक करोगी बहू ने अपने पति और एक बेटी को भी घर से निकाल दिया है।बूढी सास ने परेशान होकर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से घर भिजवाने की गुहार लगाई है। पूरा मामला थाना माधोटांडा की जमुनिया पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मथना जपती का प्रकाश में आया है।उपरोक्त गांव की रहने वाली पीड़िता 65 वर्षीय इंद्रजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह के द्वारा पीलीभीत पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर शिकायत पत्र में बताया गया है मेरे पति की मृत्यु नवंबर 2025 को हो चुकी है। और मैंने अपने बेटे पिंदर सिंह की शादी गुरदीप कौर पुत्री बलवीर सिंह निवासी ग्राम बबनपुरा,थाना खजुरिया,बिलासपुर(उत्तर प्रदेश) के साथ वर्ष 2004 में की थी।मेरे पुत्र पिंदरसिंह के दो जवान बेटीयां और एक 10 वर्ष का बेटा है। मेरे पति की मृत्यु के बाद मेरी बहु गुरदीप कौर ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया है और दोबारा घर में आने पर जान से मारबाने की धमकी दी है यहां तक की गुरदीप कौर ने अपने पति पिंदरसिंह और एक बेटी को भी घर से निकाल दिया है।पीड़िता इंद्रजीत कौर ने पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को शिकायत पत्र देकर अपने पति के घर भिजवाने की गुहार लगाई है।पुलिस अधीक्षक ने हर संभव मदद दिलाने का आज आश्वासन दिया है।