मुरादाबाद अग्निशमन विभाग बढ़ती गर्मी को देखते अलर्ट....

मुरादाबाद। अग्निशमन विभाग के उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा पद्मजा चौहान के निर्देश पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में होटल रेस्टुरेंट में अग्नि से संबंधित चेंकिंग अभियान चलाया गया और निकास मार्ग चेक कर अग्नि शमन उपकरणों को चेक किया गया।साथ ही सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने सोमवार को बढ़ती गर्मी को लेकर यह अभियान चलाया और साथ ही आग से बचाव के लिए भी होटल और रेस्टोरेंट पर अभियान चलाकर सभी कर्मचारियों को आग से बचाव के लिए जानकारी दी गई।