मुरादाबाद एएम पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ फायर सर्विस ने बच्चों को आग पर काबू पाने के उपाय बताए#cfo डॉ  राजीव कुमार पांडेय....

मुरादाबाद के रामनगर मझरा गांव स्थित एएम पब्लिक स्कूल में आज आग बुझाने की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडे के निर्देशन में एफएसएसओ मोहित कुमार ने छात्रों को अग्निकांड की स्थिति में आग पर काबू पाने के विभिन्न उपाय बताए।

मोहित कुमार ने बच्चों को समझाया कि ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए और न ही इधर-उधर भागना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि सबसे पहले किसी सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए और फिर अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि आग के अधिक फैलने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करना चाहिए। इन सावधानियों से अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक ने छात्रों को आपदा के समय सतर्क रहने और बुद्धिमानी से काम लेने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि सूझबूझ से अग्निकांड जैसी घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है और किसी भी आपदा में साहस से काम लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलराम सिंह सैनी, प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक, उप निरीक्षक मोहित कुमार, अभिनव सैनी, मोहम्मद दानिश, इकरार हुसैन, प्रीति चतुर्वेदी, ज्योति सैनी, इंशा परवीन, पूजा, एमन परवीन, सुखविंदर कौर, वैष्णवी, कशिश, शिवानी, साक्षी यादव, निक्की ठाकुर और ईशा परवीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक ने फायर सर्विस टीम का आभार व्यक्त किया।