बिजनौर मे आगामी गर्मी को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडेय अलर्ट, ,,,,,,,

बिजनौर मे आगामी गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के महानिदेशक फायर सुजीत पांडे के आदेश से मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडेय ने पूरे जनपद के बिजनौर में सभी जनता से अपील की है आने वाली गर्मी को ध्यांन मे रखते हुए एसी चलाने से पहले इन बातों पर रखे ध्यान मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडेय ने मुरादाबाद जनता से की अपील।और साथ ही कहा उत्तर प्रदेश फायर महानिदेशक सुजीत पांडे के आदेश से सभी फायर स्टेशन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत में ही सभी ए.सी. की सर्विसिंग करवा लें।

ए.सी. का आउटडोर यूनिट हमेशा खुली व छायादार स्थान पर लगायें।

ए.सी. में टाइमर का प्रयोग करें, जिससे यह स्वतः एक नियमित अन्तराल पर बंद हो जाये।

ए.सी. के लिए अलग से सॉकेट होना चाहिए, उसी सॉकेट में अन्य भारी उपकरण न चलायें।

वोल्टेज स्टेबलाइजर कमरे के पर्दे, सोफे एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों से दूर लगायें।