स्मृति में वॉटर कूलर भेंट ।

राजसमन्द

माद । 04 फरवरी 2026 स्वर्गीयनिर्मलादेवी की 12वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर चोरडिया परिवार द्वारा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दिवेर में उनकी स्मृति में वॉटर कूलर भेंट कर प्रिन्सेज मिशिका कोठारी (अहमदाबाद)?निर्मल जल मंदिर? का लोकार्पण किया गया। यह पुनीत कार्य जनसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बना। कार्यक्रम के दौरानचम्पासिंहजी, दिवेर पंचायत प्रशासक भंवर सिंह, थानाधिकारी दौलतसिंह, अरविन्द चोरडिया, डालचंद सोलंकी, भूपेन्द्र उपाध्याय, मानसिंह, हरिश सालवी, बाबूलाल लोढ़ा, दूदाराम कलाल, जैठाराम बुनकर, नारायणसिंह, उदयलाल लक्षकार, रमेश सुराणा, हेमन्त सिंह, उदयसिंह राठौड़, गोपाल उपाध्याय, अखिलेश त्रिवेदी, डॉ. सुरेश बैरवा, महेंद्र सालवी, सुकुमारीसहित चोरड़िया परिवार की पुत्री सोनल कोठारी, दामाद साहिल कोठारी एवम तेरापंथ महिला मंडल सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय निर्मलादेवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चोरडिया परिवार के इस सराहनीय सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। ग्रामवासियों ने चिकित्सालय में प्रदत्त इस अनुकरणीय सहयोग हेतु चोरडिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे समाजसेवा की उत्कृष्ट मिसाल बताया। इस अवसर पर चोरडिया परिवार द्वारा स्वर्गीय भैरूलाल चोरडिया की पुण्य स्मृति में चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भव्य गेट निर्माण की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य द्वार के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर नींव का पत्थर रख भूमि पूजन किया गया।समारोह श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ।