ए आई एम आई एम पार्टी का 68 व स्थापना दिवस बदायूं में धूम नाम से मनाया गया जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन दिलाए सैकड़ों लोगों पार्टी की सदस्यता और जिला अध्यक्ष का हुआ जबरदस्त स्वागत

ए आई एम आई एम पार्टी का 68 व स्थापना दिवस बदायूं में धूम नाम से मनाया गया जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन दिलाए सैकड़ों लोगों पार्टी की सदस्यता और जिला अध्यक्ष का हुआ जबरदस्त स्वागत

बताते चलें की पार्टी अपना 68 वा स्थापना दिवस मना रही है इसको लेकर जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन ने बेसबारा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन का लोगों ने फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया तथा सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोगों का कहना था वह अब सपा के बहकावे में नहीं आयेंगे।अब हमारे पास विकल्प मौजूद है हम किसी और पार्टी में वोट नहीं करेंगे।इसी क्रम में ढेल निवासी हाफिज मुहम्मद नाजिर को ब्लॉक अध्यक्ष दहगवा तथा बाजपुर निवासी मोहम्मद राजा को विधानसभा उपाध्यक्ष सहसवान बनाया गया। मोहम्मद राजा और हाफ़िज़ मुहम्मद नाजिर ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने, पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए दिलो जान से मेहनत करने तन मन धन से साथ देने का वादा किया ।जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन के साथ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद उवैस, हाफ़िज़ बहारे आलम, अरबाज खान भी मौजूद रहे। लोगों में उत्साह है कि आप ए आई एम आई एम पार्टी हमारे बीच आ गई है हमारे हक़ और इंसाफ की आवाज़ बुलंद करने वाली पार्टी अब हमारे बीच आ गई है और अब हमारी हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सकेगा।अब तक सभी पार्टियों ने हमको धोखा दिया है और भाजपा का खौफ दिखाकर हमारा वोट लेते रहे हैं अब हमें अपने लिए वोट और सपोर्ट करना है और ए आई एम आई एम पार्टी को मज़बूत करना है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में असलम, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद जाबिर, खुर्शीद अली, आकिल अली, नत्थू मलिक, राजुद्दीन मलिक, शरीफ़ हुसैन, जरीफ अहमद, डॉ फरीद मलिक, मुस्तकीम, कमाल शाह ,ताज मोहम्मद , नईम अहमद,इदरीस ,आमिर अली ,शहादत, फहीम अहमद ,साहिर अली ,सलीम मलिक, सफीक मलिक, शाहिद ,सलमान ,नबी जान ,अमीर ,समीम ,मुशर्रफ अली, जान मोहम्मद, सुबहान अली ,रफत अली मारूफ ,अब्दुल रज़्ज़ाक़ सहित सैकड़ों लोगों ने ए आई एम आई एम आई की पार्टी की सदस्यता ली।