होली त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क,डीएम व एसपी ने किया पैदल गश्त

होली त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क,डीएम व एसपी ने किया पैदल गश्त

#हरदोई:
.
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा ने रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने प्रमुख चौराहों,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

डीएम अनुनय झा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया है।
#YogiAdityanath
#DMHardoi #hardoi #hilights #HardoiPolice