उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में अग्निशमन विभाग ने आगामी होली को देखते हुए जारी की एडवाइजरी.....

मुरादाबाद ब्रेकिंग....

उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में अग्निशमन विभाग ने आगामी होली को देखते हुए जारी की एडवाइजरी जिसका सकती के साथ मुरादाबाद अग्निशमन विभाग पालन कराने में लगे हुए है यूपी फायर महानिदेशक सुजीत पाण्डेय के निर्देश में सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय द्वारा एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा और एफएसएसओ मोहित कुमार अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करके यूपी फायर की एडवाइजरी के अनुसार 08 प्वाइंट की सूचना देंगे जिससे कोई बड़ी घटना न हो......

होलिका दहन स्थल चुनते समय अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स

1. सही स्थान का चयन:- होलिका का दहन हमेशा खुले मैदान में करें। सुनिश्चित करें कि दहन स्थल बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर, ऊंचे पेड़ों या इमारतों से सुरक्षित दूरी पर हो।

2. दूरी बनाए रखें:- आग की लपटों और उड़ती हुई चिंगारियों से बचने के लिए अलाव से कम से कम 6 से 10 फीट की सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

3. कपड़ों पर ध्यान दें:- उत्सव के दौरान सूती (Cotton) और शरीर से चिपके हुए कपड़े पहनें। सिंथेटिक या ढीले-ढाले कपड़े आग जल्दी पकड़ सकते हैं।

4. आपातकालीन तैयारी:- दहन स्थल के पास पानी की बाल्टी, रेत या अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) तैयार रखें ताकि किसी भी अनहोनी पर तुरंत काबू पाया जा सके।

5. हवा की दिशा का ध्यान:- यदि हवा तेज चल रही हो, तो आग की ऊंचाई कम रखें क्योंकि तेज हवा चिंगारियों को दूर तक फैलाकर आग का खतरा बढ़ा सकती है।

6. प्रतिबंधित सामग्रीः- आग में प्लास्टिक, रबर या कोई भी जहरीला पदार्थ न डालें। इससे न केवल प्रदूषण फैलता है, बल्कि ये विस्फोटक भी हो सकते हैं।

7. आग बुझानाः- उत्सव समाप्त होने के बाद, यह सुनिश्चित करें कि आग पूरी तरह शांत हो गई है। बची हुई राख पर पानी डालकर उसे ठंडा कर दें।

8. पटाखों का इस्तेमाल न करें:- होलिका में प्लास्टिक, टायर या पटाखे कतई न डालें।