औचक निरीक्षण में ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक

ऊँचाहार,रायबरेली।पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया,इस दौरान महिला हेल्प डेस्क,बन्दीगृह, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर कोतवाली प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिये।गौरतलब हो कि शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली पहुंचे,जहाँ उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर जनसुनवाई व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जानकारी ली,कार्यालय में महिला आरक्षी सुचि माहेश्वरी से अपराध रजिस्टर दिखाने को कहा और क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान में वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।इसके अलावा बन्दीगृह, मालखाना आदि का निरीक्षण कर अपराध की समीक्षा करते हुए कोतवाल अजय कुमार राय को जरूरी दिशा निर्देश दिये।इस दौरान अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।