मिलेट्स महोत्सव में श्री अन्न उत्पादक किसानों को कृष्णा पासवान ने किया सम्मानित

जैविक खेती करने के साथ श्री अन्न के उपयोग करें किसान : पवन कुमार मीना

मिलेट्स महोत्सव में श्री अन्न प्रश्नोत्तरी विजेताओं को मिली इफ्को किट

फतेहपुर।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव /मेले का आयोजन 24 व 25 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र थरियाॅव फतेहपुर में किया जा रहा था।मेले की दूसरे दिन समापन दिवस पर सुबह से ही किसानों का पंजीकरण किया गया।मेला परिसर में कृषि,कृषि रक्षा,उद्यान,पशुपालन,मत्स्यपालन,रेशम,दिव्यांग जन,नमामि गंगे,इफ्को ,सिंचाई व अन्य सरकारी विभागों के स्टाल के साथ विभिन्न निजी खाद,बीज व कीटनाशक विक्रेता,स्वयं सहायता समूह,जैविक , औषधीय व आयुर्वेदिक उत्पाद, किसान उत्पादक कम्पनियों ने अपने अपने स्टाल लगाये व किसानों को जानकारी दी।मेला में मिलेट्स , जैविक व घरेलू उत्पादों पर सभी ने जोर देते हुए अपने स्टालों से किसानों का ध्यान आकर्षित किया।कृषि वैज्ञानिक डाक्टर जितेन्द्र सिंह ने किसानों को श्री अन्न के महत्व व मृदा सुधार के लिए हरी खाद बोने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डाॅ साधना वैश ने किसानों को वैल्यू एडीशन कर श्री अन्न के विविध उत्पाद बनाने व होली के अवसर पर श्री अन्न के व्यंजन वनाने की विधि बताई।उप निदेशक कृषि प्रसार सत्येन्द्र कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेते हुए आय बढाने पर जोर दिया।उन्होने फार्मर रजिस्ट्री,कृषि यंत्रीकरण,किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री व जैविक खेती के साथ श्री अन्न के अधिक प्रयोग पर जोर दिया।उन्होनें किसानों को बताया कि 25 फरवरी से 4 मार्च तक कृषि यंत्र बुक किए जा रहे हैं ।इच्छुक किसान विभागीय बेवसाइट से टोकन जनरेट कर कृषि यंत्र बुक करवा सकता है।वहीं जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने, मिलेट्स का प्रयोग व जलसंरक्षण पर जोर दिया।उद्यान निरीक्षक शब्बीर हुसेन ने किसानों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं,अनुदान,शाक भाजी उत्पादन,मल्चिंग समेत खेती की तमाम तकनीकें बताई। वहीं आज के महोत्सव की मुख्य अतिथि खागा विधायिका कृष्णा पासवान ने दस प्रगतिशील श्री अन्न उत्पादक किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।साथ ही इफ्को द्वारा आयोजित श्री अन्न आधारित प्रश्नोत्तरी के विजयी प्रतिभागियों को इफ्को तरल जैव उर्वरक किट भी प्रदान की।उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री अन्न व जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया।प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कृषि विज्ञान केन्द्र में फसल प्रदर्श व बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का गहन निरीक्षण कर सराहना की।एक्सीलेंसी सेन्टर का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होनें किसानों को फार्मर रजिस्ट्री जल्द करवाने की अपील की, जैविक खेती करने के साथ श्री अन्न के उपयोग करने को कहा।प्रगतिशील किसान बजरंग सिंह,बीरेन्द्र यादव ने मिलेट्स उत्पादन पर किसानों को उपयोगी सलाह दी।वहीं प्रज्ञा ग्रामोत्थान के सचिव उमेश शुक्ला ने मिलेट्स की खेती को जनपद में बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। जादूगर शो के जादूगर देव ने अपनी जादूगरी से मिलेट्स की खेती व उपयोग,जल संरक्षण,पराली न जलाने,वन रोजो से बचाव व कृषि से सम्बन्धित विभिन्न जादू का मंचन कर किसानों को मनोरंजन के साथ जागरूक किया।इस मौके पर कृषि निदेशक प्रसार,जिला कृषि अधिकारी,अख्तर हुसैन भूमि संरक्षण अधिकारी,अमित कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी ईसीसी खागा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।प्रगतिशील किसान बजरंग सिंह,बीरेन्द्र कुमार यादव,जुगराज सिंह,अरूणंजय,कृपाशंकर,अमित कुमार ,पंकज पटेल,रमेश पटेल,राहुल समेत जनपद के तमाम अग्रणी किसान मौजूद रहें।