दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में नवनिर्मित मंडल सांस्कृतिक संगठन (लता मंगेशकर कला मंच) कार्यालय का उद्घाटन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में नवनिर्मित मंडल सांस्कृतिक संगठन (लता मंगेशकर कला मंच) कार्यालय का उद्घाटन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में नवनिर्मित मंडल सांस्कृतिक संगठन ?लता मंगेशकर कला मंच? कार्यालय का विधिवत उद्घाटन दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष मंडल सांस्कृतिक संगठन (डीसीए) द्वारा 25 फरवरी को किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ न केवल कर्मचारियों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकुशलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नवस्थापित कार्यालय को संगीत, नृत्य एवं वादन से जुड़े कर्मचारियों के अभ्यास एवं साधना हेतु सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक समर्पित मंच उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में राजेश चिखले, अपर मंडल रेल प्रबंधक,उदय कुमार भारती, सचिव मंडल सांस्कृतिक संगठन (डीसीए) एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित अन्य शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडल सांस्कृतिक संगठन की ओर से नितिन कुमार गेडाम, अतिरिक्त सचिव,सीमा कटकवार, कोषाध्यक्ष, डॉ. तनुश्री चौहान, संयुक्त सचिव तथा सदस्यगण पंकज जाधव एवं अमित मलिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवस्थापित ?लता मंगेशकर कला मंच? कार्यालय के माध्यम से मंडल में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की आशा व्यक्त की।