अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद में संगठनात्मक विस्तार, कई पदों पर मनोनयन, हरदोई में हुई टीम की घोषणा

हरदोई। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त 'जय शिव' की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके चेंबर पर संगठनात्मक विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरदोई बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल पांडे ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनयन की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार अधिवक्ता हरिओम पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता अशोक सिंह को लखनऊ मंडल अध्यक्ष तथा अधिवक्ता रिंकू प्रजापति को जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। जिला मुख्य शाखा में रामसागर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष और विनय कुमार गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रश्मि मिश्रा ने अधिवक्ता अमृता सिंह यादव को जिला उपाध्यक्ष, अधिवक्ता शिवप्रिया सक्सेना को युवा जिला उपाध्यक्ष तथा उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ की अधिवक्ता दिव्यांशी को लखनऊ मंडल महामंत्री महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष संयुक्त मानवाधिकार परिषद आशीष सिंह राजा, जिला मीडिया प्रभारी राम लखन गौतम, जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता, युवा महिला जिला अध्यक्ष पंडित तृप्ति शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता हितेश द्विवेदी, अधिवक्ता अजीत सक्सेना, अधिवक्ता कुलदीप, अधिवक्ता इजहार अहमद खान, अधिवक्ता अवनीश कुमार, वैभव सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपक सिंह गौर का जन्मदिन भी मनाया गया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।