पीलीभीत में हाई टेंशन लाइन की करंट के चपेट में आने से युवक की हुई मौत। 30 वर्षीय नत्थू सिंह पुत्र लल्लू सिंह की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण हुई दर्दनाक मौत। खेत से घरेलू जानवरों के लि

राजेश गुप्ता
लोकेशन/अमरिया पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में हाई टेंशन लाइन की करंट के चपेट में आने से युवक की हुई मौत।

30 वर्षीय नत्थू सिंह पुत्र लल्लू सिंह की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण हुई दर्दनाक मौत।

खेत से घरेलू जानवरों के लिए घास लेकर घर वापस लौट रहा था मृतक नत्थू सिंह।

11 000 लाइन का तार खेत के ऊपर लटक रहा था जिससे घास लेकर जा रहे नतथू सिंह चिपक गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी रजनी और मासूम राधिका 10 वर्ष,अम्बिका 9,देविका 8 तथा बेटा देव 6 को छोड़ गया है।
मृतक का मुख्य कार्य मजदूरी है।

परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य मामला।