चांचोडी में चारभुजा मंदिर की प्रतिष्ठा में आरएलपी नेता थान सिंह डोली ने की शिरकत

जवाली /चांचोडी में नवनिर्मित चारभुजा मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा 18 फरवरी से 20 फरवरी तीन दिन विशाल, भव्य प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रही है संत तुलसाराम जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अशोक सिंह खरोकडा ने कहा कि 18 फरवरी की रात को बाड़मेर बालोतरा के आरएलपी के बड़े नेता थान सिंह डोली ने शिरकत की जहां गांव वालों ने माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। थान सिंह डोली ने चारभुजा नाथ के दर्शन किए और ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और कहा कि आध्यात्मिक वातावरण में मन को अद्भुत शांति और शांति से भर दिया। और आयोजन कमिटी और गांव वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहें। इस तीन के विशाल कार्यक्रम में मूर्ति स्थापना,महाआरती और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है जहां प्रमुख नेताओं ने ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।अशोक सिंह खरोकडा ने कहा कि चांचोडी देवनगरी इस विशाल सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कृष्ट बिन्दु की साक्षी बन रही है और इस तीन के विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीबन 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन का लाभ लेंगे।