कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा,नकल माफिया के मंसूबों पर फिर गया पानी

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा,नकल माफिया के मंसूबों पर फिर गया पानी

#हरदोई:
.
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयाग़राज द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष जनपद में करीब 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अधिकतर शासकीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने और पर्यवेक्षक भी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को बनाने से नकल माफिया घुटनों पर आ गया है। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम के बाद आज हायर सेकंडरी की परीक्षा शुरू हुई।

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हुईं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

#DMHardoi #MYogiAdityanath #highlight