होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार।

1. गाडी संख्या 07119, चर्लपल्ली-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.02.26, शनिवार को (01 ट्रिप) चर्लपल्ली से 23.45 बजे रवाना होकर सोमवार को 15.35 बजे मदार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्य 07120, मदार (अजमेर) -चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26, मंगलवार को (01 ट्रिप) मदार से 08.20 बजे रवाना बुधवार को 23.20 बजे चर्लपल्ली पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेे बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला,मल्कापुर, खंडवा (वाया भुसावल कोर्ड), इटारसी, रानी कमलापति, सीहोर, मक्सी, उज्जैन(वाया फतेहाबाद चंद्रावतीगंज), रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 19 थर्ड एसी व 02 पॉवर कार डिब्बो सहि कुल 22 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 07519, तिरूपति-मदार (अजमेर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26, सोमवार को (01 ट्रिप) तिरूपति से 09.50 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.35 बजे मदार (अजमेर) पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07520, मदार (अजमेर)- तिरूपति स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26, गुरूवार को (01 ट्रिप) मदार से 08.20 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेणिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, औंगोल, बापट्ला, तेनाली, गुंटूर, सत्तेनपल्ली, नडिकुडी, मिर्योलगुढा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मल्कापुर, खंडवा (वाया भुसावल कोर्ड), इटारसी, रानी कमलापति, सीहोर, मक्सी, उज्जैन (वाया फतेहाबाद चंद्रावतीगंज), रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 03 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।