60 साल का इंतजार खत्म, वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बनेगा श्री शंकराचार्य मंदिर; एलजी मनोज सिन्हा आज करेंगे शिलान्यास

60 साल का इंतजार खत्म, वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बनेगा श्री शंकराचार्य मंदिर; एलजी मनोज सिन्हा आज करेंगे शिलान्यास

कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत पर श्री शंकराचार्य मंदिर का 60 साल का इंतजार खत्म हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज इसका शिलान्यास किया। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष सिन्हा के प्रयासों से भूमि संबंधी मुद्दे सुलझे। यह मंदिर क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जिससे वैष्णो देवी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शंकराचार्य मंदिर का शिलान्यास किया

त्रिकुटा पर्वत पर 60 साल का इंतजार खत्म हुआ

यह मंदिर क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार लाएगा

राज्य ब्यूरो, जम्मू। छह दशकों से जिस पल का इंतजा

जम्मू। छह दशकों से जिस पल का इंतजार था, वह अब आ ही गया । बुधवार को कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत पर्वत पर श्री माता वैष्णो देवी भवन के पास एक पहाड़ी पर श्री शंकराचार्य जी के मंदिर निर्माण के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नींव पत्थर रखेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

माता वैष्णो देवी भवन के पास त्रिकुटा पर्वत श्रृंखला के बीच श्री शंकराचार्य जी के मंदिर के निर्माण का विचार पहली बार 1967 में आया था, लेकिन जमीन से संबंधित मुद्दों का समाधान न होने के कारण यह सपना सिर्फ सपना रहा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस सपने को पूरा करने के लिए संबंधित प्रशासन को आवश्यक उपाय करने कहा और गत वर्ष 2025 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने संबंधित ज़मीन मालिकों के बीच आपसी सहमति समौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

50 कमर्शियल दुकानें बनाने का प्रस्ताव

जमीन मालिकों ने शंकराचार्य जी मंदिर के लिए मोटरवाहनों की आवाजाही योग्य सड़क बनाने और यात्रियों के लिए शौचालय, स्नानगृह, पेयजल प्वाइंट की सुविधा के लिए 41 कनाल ज़मीन दान करने की मंज़ूरी दे दी। श्राइन बोर्ड ने श्री शंकराचार्य जी मंदिर के साथ-साथ एक्सेस ट्रैक, उससे जुड़ी जन सुविधाओं और ज़मीन मालिकों के लिए 50 कमर्शियल दुकानें बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसकी अनुमानित लागत 31.51 करोड़ रुपये है।

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि श्री शंकराचार्य मंदिर की कटड़ा में आध्यात्मिक यात्रा और जीवन को बेहतर बनाएगा। यह मंदिर इस पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी जुटाएगा। यह मंदिर माता वैष्णो देवी भवन,और आसपास के क्षेत्र को एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को भी आगे बढ़ाएगा।