केंद्रीय राज्यमंत्री के निर्देश पर अप्सरा नदी की हुई सफाई दो पुलों का हुआ निर्माण। पटेल ने दी जानकारी

जनपद पीलीभीत की अप्सरा नदी जो अमरिया और ललोरी खेड़ा के दर्जनों गांव से होकर गुजरती है जिसकी कई दशकों से सफाई खुदाई न होने से बरसों बरस बाढ़ और वर्षा के समय दर्जनों गांव की हजारों एकड़ फसल जल भराव पानी के ठहराव से नष्ट हो जाती थी इस समस्या को गत वर्ष बाढ़ के दौरान बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल को लालपुर भानपुर पंसोली जहानाबाद देहात आदि गांव के किसानों ने इस समस्या से अवगत कराया उसे समय भयंकर बाढ़ चल रही थी मौके पर फसले नष्ट दिखाई दे रही थी समस्या के समाधान को किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने सैकड़ो किसानाे के हस्ताक्षर कराकर एक ज्ञापन पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को दिया था जिसमें प्रमुख रूप से अप्सरा नदी की साफ सफाई खुदाई कराने एवं फसलों के नष्ट होने का मुआवजा दिलाने की समस्याएं थी किसानाे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने जिला अधिकारी पीलीभीत को निर्देश देकर सिंचाई बाढ़ खंड के अधिकारियों से इसकी कार्य योजना तैयार कराकर अप्सरा नदी की साफ सफाई खुदाई का काम लगभग कई किलोमीटर तक करा दिया

आज किसान नेता देव स्वरूप पटेल जहानाबाद देहात लालपुर और भानपुर के गांव के किसान भाइयों से मिलने निकले तो अप्सरा नदी की पूरी साफ सफाई और खुदान का कार्य देखा इसके लिए क्षेत्र के किसान राज कपूर सैनी बद्रीनाथ वर्मा हरप्रसाद गंगवार चंद्रसेन बनारसी दास नरेंद्र वर्मा घनश्याम शर्मा गंगाराम कश्यप डॉ दिलीप गंगवार आदि किसान संगठन के लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है किसान नेता पटेल ने कहा की इसी क्षेत्र में जब श्री जितिन प्रसाद जी ज़ब लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेशशासन थे तो इसी अप्सरा नदी का लालपुर और भानपुर में दो नए पुलों और सड़कों का निर्माण कराया आज लोग पुल पर आवागमन कर रहे हैं।