जवाबी कीर्तन का मुकाबला बराबरी पर रहा दोनों कीर्तन गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

नवाबगंज, बहराइच। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र में आयोजित जवाबी कीर्तन कार्यक्रम ने देर रात तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवाबगंज के मंगली नाथ शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रसिद्ध कीर्तन गायक बाबा विकल और दुर्गेश नंदिनी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जो अंततः बराबरी पर छूटा।कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी और भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही लूटी। श्रोतागण देर रात तक भक्ति गीतों और शिव स्तुति में झूमते नजर आए। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि किसी एक को विजेता घोषित करना कठिन हो गया, जिसके चलते इसे बराबरी पर समाप्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह ने दोनों कीर्तन गायकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जिला पंचायत सदस्य जवाहर यादव, पतीराम चौधरी, विशाल सिंह, शिव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।