पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया प्रशासन ने तालाब पर किए गए अवैध निर्माण को ढ़हा कर लिया कब्जा। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने कहा सत प्रतिशत तालाब पर किए गए कब्जे को हटवा कर तालाब को कब्जा मुक्त

राजेश गुप्ता
लोकेशन/अमरिया पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया प्रशासन ने तालाब पर किए गए अवैध निर्माण को ढ़हा कर लिया कब्जा।

उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने कहा सत प्रतिशत तालाब पर किए गए कब्जे को हटवा कर तालाब को कब्जा मुक्त किया जाएगा।

तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम केंचु टांडा में गाटा नंबर 152 के 1 बीघा 4 डिसमिल के तालाब पर किये गए अवैध कब्जे को प्रसाशन के द्वारा शत प्रतिशत कब्जा मुक्त कराया गया।

मयंक गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया है तहसील अमरिया क्षेत्र में सरकारी जमीनों एवं तालाबों पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में धारा 67 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है,तदोपरांत अवैध कब्जे को हटवाकर कार्रवाई की जाएगी।