पीलीभीत में प्रॉपटी डीलर के ऑफिस में कर्मचारी की मौत पर मचा बड़ा बवाल,राज्य मंत्री ने एसपी से कहा- नगर कोतवाल को आज ही सस्पेंड करो।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


प्रॉपटी डीलर के ऑफिस में कर्मचारी की मौत पर मचा बड़ा बवाल,राज्य मंत्री ने एसपी से कहा- नगर कोतवाल को आज ही सस्पेंड करो।

-पीलीभीत शहर के एक रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कर्मचारी अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है।घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी शहर कोतवाली पुलिस के द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज न करने से नाराज पीड़ित परिवार ने पीडब्ल्यूडी (PWD) गेस्ट हाउस पहुंचकर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से गुहार लगाई है।इस दौरान शहर कोतवाल की कार्यप्रणाली से नाराज मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाकर कोतवाल को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
आपको बताते चलें मृतक अनिल शहर के कथित बड़े कॉलोनाइजर वेद प्रकाश कश्यप के कार्यालय में कर्मचारी था।अनिल का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था, lजिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि अनिल की हत्या की गई है और इसमें प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका संदिग्ध है जिसके आगे पुलिस बेबस दिख रही है।