इज्जतनगर मंडल में डिजिटल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों का बुकिंग हुआ और किफायती

इज्जतनगर मंडल में डिजिटल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों का बुकिंग हुआ और किफायती?

बरेली। भारतीय रेल पर डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिये नित नये कदम उठाये जा रहे हैं। डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के बीच इज्जतनगर मंडल के 89 स्टेशनों में हाथरस के रेल यात्रियों ने मोबाइल से टिकट बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। जनवरी माह 2026 के आंकड़े के अनुसार हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग में पहले स्थान पर रहा है। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार माह जनवरी में कुल 1,23,637 अनारक्षित टिकटों की बिक्री हुई। इनमें से लगभग 17,143 टिकट मोबाइल एप के जरिये बुक किए गए, जो कुल बिक्री का करीब 13.87 प्रतिशत है। जबकि 94,220 टिकटों की बिक्री पारंपरिक काउंटरों के माध्यम से हुई।

??रेलवन?? एप तथा अन्य ऐप के माध्यम से मोबाइल के जरिये टिकट बुक करने के आंकड़ों के अनुसार हाथरस सिटी प्रथम, इज्जतनगर दूसरे तथा सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन तीसरे स्थान पर रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव २ार्मा ने रेल यात्रियों से अपील की है कि ??रेलवन?? ऐप एवं अन्य ऐप के माध्यम से मोबाइल टिकटिंग और एटीवीएम जैंसी सुविधाओं का उपयोग कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठावें। इस ऐप का उपयोग कर यात्री भीड-भाड़ एवं लंबी कतार से बचकर अपने मूल्यवान समय की बचत कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को रेलवे से जुड़ी सभी सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। यह रेल यात्रा को और अधिक सुगम, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाता है। डिजिटल ??रेलवन?? ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग तथा किसी भी डिजिटल भुगतान पर 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इस ऐप पर आर-वालेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। यह एप पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा उपलब्ध कराता है।

रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग के अतिरिक्त आरक्षित टिकट की बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेनों के संचलन की स्थिति, पी.एन.आर. एवं कोच की स्थिति, खानपान का ऑर्डर करने तथा रेल मदद आदि की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल टिकट से न केवल समय बचता है, बल्कि कागज की भी बचत होती है, जो एक पर्यावरण-अनुकूल पहल है। जिसके फलस्वरुप अब नई पीढ़ी के साथ-साथ बुजुर्ग यात्री भी अब डिजिटल सेवाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।