बिजनौर। में महाशिवरात्रि पर अग्निशमन विभाग अलर्ट! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय,,,,,

बिजनौर। जिले में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए अग्निशमन विभाग को नामित कर दिए हैं। महाशिवरात्रि पर बिजनौर जिले में सभी मुख्य स्थान पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी को लगाया गया है।

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। बिजनौर क्षेत्र में कई प्रमुख शिव मंदिरों पर जहां महाशिवरात्रि का मेला लगता है वहीं कांवड़िए जलाभिषेक भी करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय कर रहे हैं।