*जय मां दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति द्वारा 11 दिनों की पवित्र यात्रा का आयोजन

जगदलपुर,! - जय मां दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति द्वारा 8 मार्च 2026 से 11 दिनों की पवित्र यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को 12 पवित्र स्थलों का दर्शन कराया जाएगा, जिसमें रतनपुर, काशी प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, नेपाल, मनोकामना देवी दर्शन, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, असम गुलहरी, बाबा बैजनाथ और जगन्नाथ पुरी शामिल हैं।

यात्रा के प्रबंधक संजय कुमार यादव ने बताया कि यात्रा एसी बस के द्वारा कराई जाएगी, जिसमें प्रति व्यक्ति को किराया के रूप में नीचे बर्थ 14,000 रुपये और ऊपर का शिल्पर 12,000 रुपये तय किया गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को एक समय का नाश्ता और एक समय का भोजन दिया जाएगा।

यात्रा के दौरान पार्किंग स्थल में बस खड़ी हो जाएगी और वहां से रिक्शा आदि अन्य खर्च यात्रियों को स्वयं देना पड़ेगा। यात्रा का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु कम खर्च में अधिक से अधिक तीर्थ स्थान का दर्शन कर सकें। हमारी ओर से पूर्ण सुविधा और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।