मुस्लिम युवक विलाल खान ने कांवड़ियों का फलों से किया स्वागत, दिया सौहार्द का संदेश

दीपक कुशवाह पत्रकार नरवर

आस्था और सामाजिक सद्भाव का अनोखा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब स्थानीय मुस्लिम युवक विलाल खान ने कांवड़ियों का फलों के वितरण के साथ स्वागत किया। यह अवसर पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान आया, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भगवान शिव की आराधना के लिए यात्रा पर निकले हुए थे। विलाल खान ने ग्वालियर बेला की बाबड़ी के रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों को रुकवाकर उन्हें फल और पेयजल वितरित किया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना और एक-दूसरे की आस्था की कद्र करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने सराहना की। उनके साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्लूराम सहित अन्य लोग मौजूद थे कांवड़ियों ने भी विलाल खान का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करती है। गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहते हैं।