दिनभर खुला रहा मौसम, गर्भ जून गुफा के हो रहे दिव्य दर्शन

दिनभर खुला रहा मौसम, गर्भ जून गुफा के हो रहे दिव्य दर्शन

कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा में प्रवेश का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यात्रा के दौरान भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर में पवित्र गर्भ जून गुफा के भी दर्शन हो रहे हैं। देश भर में जारी परीक्षाओं के चलते वर्तमान में यात्रा में कमी दर्ज की जा रही है। बुधवार शाम 6 बजे तक करीब 13200 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

इस दौरान श्रद्धालुओं को न तो पंजीकरण को लेकर कोई परेशानी हो रही है और न ही भवन पर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन को लेकर खास इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को दिनभर मौसम खुल रहा और हेलिकॉप्टर के साथ बैटरी कार, रोपवे केबल कार, घोड़ा, पिट्टू और पालकी आदि की सेवाएं जारी रहीं। हालांकि दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ लेकिन शाम को बर्फीली हवाएं चलीं। जानकारों का मानना है कि होली पर्व के उपरांत यात्रा में बढ़ोतरी होगी। एक दिन पहले 12400 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी।