मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हृदय गति रुकने से श्रद्धालु की मौत

भवन मार्ग पर हृदय गति रुकने से श्रद्धालु की मौत

कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु की हिमकोटी में हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। उसकी पहचान यशवंत राव शिंगते (78) पुत्र राव शिंगते निवास खालदी, चांदीवली पोस्ट ऑफिस (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ यात्रा कर रहा था कि बैटरी कार मार्ग पर अचानक बेहोश हो गया। उसे श्राइन बोर्ड के कर्मियों के साथ ही पुलिस कर्मी अर्धकुंवारी डिस्पेंसरी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।