फिरोजपुर रेल मंडल की 135 दुकानों पर लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, बिलिग की झंझट खत्म

पंजाब डेस्क: फिरोजपुर मंडल में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य हुआ पूरा। बिजली चोरी व बिल वसूली से विभाग को मुक्ति मिलेगी। रेलवे भी समस्याओं से निजात पाने के लिए प्लेटफार्म की दुकानों पर मंडल में 135 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लग दिए है। इस मीटर से मोबाइल की तरह रिचार्ज करने के बाद बिजली का उपयोग हो सकेगा। रिचार्ज खत्म होते ही स्वत: सप्लाई बंद हो जाएगी। फिरोजपुर मंडल के सभी स्टेशन पर प्लेटफार्म की सभी दुकानों पर मैनुअल मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदल गया है। दुकानदार बिजली उपयोग को लेकर खुद सजगता बरत रहे हैं। जरूरत के अनुसार ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद एंड्रायड मोबाइल से बिजली खपत की मानीटरिग कर रहे हैं। इससे बिजली की बचत करने में आसानी हो रही है।

स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है। मीटर के साथ छेड़छाड़ करने पर यह बंद हो जाता है। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को भी हो जाती है। उपभोक्ता मोबाइल की तरह यूनिक कोड पर रिचार्ज कर रेगुलर बिजली का उपयोग कर सकते हैं।

सीनियर डीईई अर्पण कुमार

बोले उपभोक्ता फिरोजपुर स्टेशन के खानपान काउंटर के वेंडर बोले स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली प्रयोग को लेकर खुद जागरूक गए हैं। मैनुअल मीटर में बिलिग को लेकर हर माह कर्मचारियों से बहस होती थी। अब आसानी हो गई है। लुधियाना स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक वेंडर ने बताया कि पुराने मीटर में आए दिन बिलिग को लेकर समस्या बनी रहती थी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलिग की झंझट ही खत्म हो गई है। यह अच्छी व्यवस्था है।