जिला पीलीभीत के तहसील अमरिया क्षेत्र के मुडलिया गौसू के गुरुद्वारा में पंजाब से भगाए गए बाबा ने किया कब्जा। पंजाब से भगाए गए बाबा जोगिंदर सिंह मावा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मावा,जिला अमृ

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


जिला पीलीभीत के तहसील अमरिया क्षेत्र के मुडलिया गौसू के गुरुद्वारा में पंजाब से भगाए गए बाबा ने किया कब्जा।

पंजाब से भगाए गए बाबा जोगिंदर सिंह मावा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मावा,जिला अमृतसर ने समाजवादी नेता कुलवंत सिंह के सहयोग से गुरुद्वारे पर किया कब्जा।

कब्जा करने वाले बाबा पर आरोप है बाबा गुरुद्वारे पर नशीले पदार्थ भेजता है और अवैध अपराधिक कार्यों में लिप्त है।

शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने अपराधिक गतिविधियों में लिफ्त बाबा को कब्जा किए गए गुरुद्वारे से हटाने के लिए अकाल साहिब अमृतसर एवं नानकमत्ता साहिब से की है।

शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने बताया है मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन आदित्यनाथ योगी से भी शिकायत की है एवं पीलीभीत पुलिस से भी शिकायत की है मगर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त बाबा जोगिंदर सिंह पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है।

आपको बता दें उपरोक्त पते के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह के द्वारा अपने खेत गाटा संख्या 59 पर गांव के गुरुद्वारा को दी गई थी जमीन।

गुरुद्वारे पर पूर्व बाबा राम सिंह की मृत्यु के बाद आरोपित बाबा जोगेंद्र सिंह ने समाजवादी नेता कुलवंत सिंह के सहयोग से कब्जा कर लिया।

बताया गया है कि बाबा आए दिन गाली गलौज करता रहता है जिस वजह से पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचती है।

शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने अपराधिक गतिविधियों में लिफ्त आरोपित बाबा को गुरुद्वारे से हटाने की मांग पीलीभीत जिला प्रशासन से की है।

पीलीभीत जनपद की तहसील एवं थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुड़लिया गौसू का मामला।