धरी की धरी रह गई जिदारी,अब जनपद हरदोई में कानून की सरदारी _

धरी की धरी रह गई जिदारी,अब जनपद हरदोई में कानून की सरदारी _

भीम आर्मी का सड़क पर शक्ति प्रदर्शन,पुलिस से धक्का-मुक्की,35 नामजद और 90 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा...

#हरदोई

पिहानी थाना क्षेत्र के इटारा गांव में सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने सोमवार को पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।विरोध के नाम पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कानून को ताक पर रखकर आंबेडकर प्रतिमा के सामने इटारा-करावा रोड पर कब्जा जमा लिया और करीब दो घंटे तक सड़कों को जाम कर दिया।नतीजतन दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें,स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित,मरीज फंसे और आमजन बेहाल हो गए...

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में जुटी भीड़ ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को खुली चुनौती दी। सूचना मिलते ही पिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की,लेकिन प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए।आरोप है कि पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर सरकारी काम में सीधी बाधा डाली गई, जिससे मौके पर तनाव फैल गया।हालात बेकाबू होते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई...

प्रशासन ने आखिरकार सख्ती दिखाते हुए 35 नामजद और 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने दो टूक कहा है कि सड़क जाम कर अराजकता फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा...