विकास की बुनियाद को मजबूत कर जन विश्वास को बढ़ाने वाला है बजट : उद्यान मंत्री 

रायबरेली।राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग उ०प्र०सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की मा०वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में बजट प्रस्तुत किया गया,जो सर्वस्पर्शी, समावेशी, जनहितकारी बजट के रूप में जाना जायेगा।बजट में किसानों,नौजवानों, महिलाओं, सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा,अवस्थापना और व्यापार जगत को संबल देने वाला बजट है।विकसित और सुरक्षित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।विकास भी और विरासत भी के वायदे के साथ 'सबका साथ सबका विकास' बजट में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।प्रस्तुत बजट विकास की बुनियाद को मजबूत कर जन विश्वास को बढ़ाने वाला है।इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट विनिर्माण स्कीम,वस्त्र उद्योग के लिए एकीकृत कार्यक्रम, कंटेनर निर्माण की स्कीम,उच्च मूल्य और प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण और संरचना के उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने वाला,दो सौ से अधिक पुराने उद्योग समूहों को पुनर्जीवित करने,सेमी कंडक्टर,बायो परमाणु शक्ति, रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट,कम उपज वाले फल,उद्यानों के कायाकल्प तथा अखरोट, बादाम और खुमानी का उच्च धनत्व वाले बागवानी को बढ़ाने वाला बजट है।पशु पालन, मत्स्य पालन और कृषि के क्षेत्र में प्रस्तुत बजट लाभकारी परिणाम देने वाला होगा।प्रस्तुत बजट में सौर्य ऊर्जा आधारित परियोजनाओं का संवर्द्धन होगा। ग्रामीण विकास, शहरी विकास और सामाजिक कल्याण को समर्पित बजट है।मैं रायबरेली वासियों और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय वित्त मंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।