जम्मू मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जनवरी माह में 62 लाख का जुर्माना! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,,.....

जम्मू मंडल में जनवरी माह -2026 में " योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया, टिकट चेकिंग अभियान "

जम्मू,उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा को रोकने के लिए एक सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से जनवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह टिकट चेकिंग अभियान जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल द्वारा अपनाई विशेष रणनीति के अनुसार गठित टीमों द्वारा जम्मू मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों व ट्रेनों में चलाया गया। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में की विस्तृत जांच करवाई गई। जिसका मुख्य उद्देश्य वैद्य टिकट वाले यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

इसी टिकट चेकिंग अभियान के क्रम में जुड़ते हुए, जनवरी माह के दौरान कुल 8354 मामलों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही करते हुए, लगभग 62 लाख का जुर्माना प्रभारित किया गया हैं।योजनाबद्ध तरीके से चलाए, गए टिकट चेकिंग अभियान कुछ मुख्य विशेषताएं रही हैं।

टिकट चेकिंग अभियान के तहत मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के निकास और प्रवेश द्वारों की पूर्ण घेराबंदी कर जांच की गई।

डेटा विश्लेषण के आधार पर उन ट्रेनों और रूटों को चिन्हित किया गया, जहां अनियमित यात्रियों की संख्या अधिक रहती हैं, और वहां विशेष दस्तों की तैनाती की गई।

देर रात और सुबह चलने वाली ट्रेनों में विशेष ' सरप्राइज चेकिंग ' की योजना बनाई गई।

इस दौरान वाणिज्यिक विभाग के अधिकारीयों और रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त टीमों का गठन किया गया, जिसमें सुरक्षा और टिकट चेकिंग दोनों प्रभावी रहे।

मंडल में चलाए गए, टिकट चेकिंग अभियान पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा, कि साल 2026 में जनवरी माह का यह पहला टिकट चेकिंग अभियान हैं, जो कि विशेष रणनीति के तहत चलाया गया, जो सफल रहा, यह चेकिंग स्टाफ द्वारा सटीक कार्य और टीम वर्क का परिणाम है। जिसके परिणामस्वरूप बिना टिकट यात्रा व अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही की गई। हमने भीड़भाड़ वाले वाले मार्गों के लिए अलग-अलग टीमें तैयार की थी। हमारा उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि यात्रियों को टिकट लेकर चलने के लिए प्रेरित करना हैं ताकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का सफर आरामदायक हो सके। यह टिकट चेकिंग अभियान आने वाले समय में भी सभी रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष रूप से जारी रहेंगे।

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल