पालक सम्मेलन का आयोजन*

आमदी, धमतरी - शासकीय कन्या प्राथमिक शाला आमदी में गुरुवार को पालको के सहयोग से "पालक सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार साहू, विधायक धमतरी विधानसभा, अध्यक्षता बुधराम कोसरिया, अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति प्रा. कन्या शाला आमदी, और विशेष अतिथि ज्योति साह, अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करने से हुई। विद्यालय के प्रधानपाठक तृप्ति रानी मंडावी ने विद्यालय के वृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किए, जिसमें विद्यालय में चल रहे गतिविधियों और नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सभी अतिथियों ने विद्यालय की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानपाठिका तृप्ति रानी मंडावी के नेतृत्व में विद्यालय में पठन-पाठन, अनुशासन, और भौतिक संसाधनों में वृद्धि हुई है। बच्चों ने प्रार्थना सभा के गतिविधियों का प्रदर्शन कर पालकों का मन मोह लिया।

पालकों ने भी विद्यालय और बच्चों के बारे में अपना विचार व्यक्त कर प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा पाचवी के छात्रा जान्हवी, पालक श्रीमती सोनी कोसरिया, और विद्यालय की शिक्षिका कीर्ति बारले द्वारा किया गया।