एम आई एम आई एम पार्टी जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन का बैसवारा में तूफानी दौरा जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

एम आई एम आई एम पार्टी जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन का बैसवारा में तूफानी दौरा जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता।

ए आई एम आई एम पार्टी के पैगाम ए इत्तेहाद मिशन में ज़िला अध्यक्ष बदायूं शरीफ़ उद्दीन लगातार बदायूं में दौरा कर रहे हैं और लोगों को इत्तेहाद की दावत दे रहे हैं इसी क्रम में आज बैसवारा का दौरा किया। इसमें वरिष्ठ सपा नेता पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कारी आतिफ रज़ा के साथ साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। लोगों ने गर्म जोशी से ज़िला अध्यक्ष बदायूं शरीफ़ उद्दीन व ज़िला उपाध्यक्ष मुहम्मद उवैस का स्वागत किया। ईमाम हाफ़िज़ बाहरे आलम को सहसवान विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाहरे आलम ने कहा कि हर पार्टी ने आजतक हमको लूटा है हमको धोखा दिया है अब हमें अपनों के लिए आवाज़ बुलंद करना है और जो हमारे लिए काम करता है हमको उनके हाथों को मज़बूत करना है और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की बात जन जन तक पहुंचाना है। कारी आतिफ ने कहा कि हमारे यहां सड़क, स्कूल कॉलेज व अस्पताल कुछ भी नहीं दिया है किसी भी पार्टी ने आजतक जबकि हम अपना सारा वोट सपा जैसी पार्टियों को देते आए हैं हमारे क्षेत्र की हमेशा अनदेखी की गई है अब हमें ओवैसी साहब के हाथों को मज़बूत करना है और हमें अपना वोट ए आई एम आई एम पार्टी को ही करना है। ज़िला अध्यक्ष ने बेसबारा की बदहाली पर बहुत अफसोस जताया और वादा किया कि अपनी पार्टी का विधायक जीतते ही सबसे पहले बेसवारा में स्कूल कॉलेज सड़क और अस्पताल के साथ रोड़वेज बस स्टैंड भी बनाया जायेगा। मोहम्मद शादान, फैसल खान, प्यारे मियां, फुरकान अली, मुहम्मद तारिक, मुहम्मद शानू,अबरार, राशिद, आतिफ रज़ा, हमसर अली, मोहब्बे अली सहित सैकड़ों लोगों ने ए आई एम आई एम पार्टी की सदस्यता ली।