पिता की पुण्यतिथि पर करेंगे जरूरतमंदों को 1501 कंबल वितरण।

बेनीगंज(हरदोई):कोथावां क्षेत्र के मझिगवां गांव में आगामी 01 फरवरी को स्मृतिशेष राकेश कुमार सिंह उर्फ मनभावन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी।इसमें विभिन्न ग्राम पंचायत से आए विधवाओं,दिव्यांग,गरीबों और असहायों को 1501 कंबल वितरण किए जाएंगे।कार्यक्रम आयोजक उनके सुपुत्र सूर्या सिंह (भोला) ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवरी सहित एमएलसी पवन सिंह चौहान क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा एवं दर्जनों सम्मनित जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।