कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 03 ट्रिप का विस्तार

यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 03 ट्रिप का विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 03 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06181/06182, कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में कोयम्बटूर से दिनांक 05.02.26 से 19.02.26 तक (03 ट्रिप) एवं जयपुर से दिनांक 08.02.26 से 22.02.26 तक (03 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार सहित कुल 20 डिब्बे होगे।