आबकारी विभाग और थाना डिलारी पुलिस ने अवैध शराब ले जाते पांच शराब तस्कर गिरफ्तार,तीन फरार...

आबकारी विभाग और थाना डिलारी पुलिस ने अवैध शराब ले जाते पांच शराब तस्कर गिरफ्तार,तीन फरार...

रामगंगा नदी के खादर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा था। आबकारी विभाग और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि वे आगामी पंचायत चुनाव के लिए हरियाणा से सस्ती शराब यूपी...

रामगंगा नदी किनारे बसे खादर क्षेत्र के गांव में अवैध शराब बनाने का धंधा काफी दिनों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा था ,जिसमें मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम थाना डिलारी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सड़क की घेराबंदी कर कारों में रखी बड़ी संख्या में अवैध शराब, बनाने के उपकरण बरामद कर पांच को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है, जबकि तीन साथी मौके से फरार हो गए। गुरुवार की रात सड़क किनारे गांव बढेरा, चटकाली के पास हिस्ट्रीशीटर शराब तस्कर थाना पावसा जनपद संभल के संजय राघव, थाना कटघर मुरादाबाद के मोहल्ला कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार, गांव बल्दाना थाना गजरौला जनपद अमरोहा, निवासी सचिन, अमरोहा निवासी चंद्रशेखर, थाना कटघर मुरादाबाद निवासी कैलाश कार में अवैध व ब्रांडेड शराब बेचने के लिए उत्तराखंड ले जा रहे थे,,तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव बढेरा,चटकाली पहुंचकर सड़क की घेराबंदी कर बड़ी मात्रा में शराब इस्तेमाल होने वाली एक कार समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया।

जिला आबकारी अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से सकती से पूछताछ में बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी मात्रा पर हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर यूपी व उत्तराखंड में महंगे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। इनके पास से दो प्लास्टिक के ड्रम दो अदद 50 लीटर क्षमता वाले लगभग 100 बल्क लीटर स्पिरिट भरा हुआ। कई ब्रांड की बोतले, नकली क्यूआर कोड, ,एक कार जिस पर फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है, साथ ही थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया राज्य स्तरीय गैंग बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करने में संलिप्प्त है ,इनके खिलाफ कई सूबो के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, शराब तस्कर गैंग के मास्टरमाइंड ऊंची कोठी बहादुरपुर हरियाणा निवासी अशोक, और गाजियाबाद निवासी अनिल, उत्तराखंड के थाना काशीपुर परमानंदपुर निवासी नासिर नकली शराब बनाने में स्प्रिट और अन्य सामान की व्यवस्था करते है, तीनों फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमे गठित कर दी हैं। आबकारी विभाग की टीम में रहे प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत, अमित कुमार, अरुण कुमार के साथ थाना डिलारी थाना अध्यक्ष और पुलिस फोर्स रही।