जोधपुर रेल मंडल के मुख्य लोको निरीक्षकों की काउंसलिंग बैठक संपन्न

डीआरएम का मुख्य लोको निरीक्षकों से ?सेफ्टी फर्स्ट? पर कार्य करने का आह्वान

जोधपुर रेल मंडल के मुख्य लोको निरीक्षकों की काउंसलिंग बैठक संपन्न

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने मुख्य लोको निरीक्षकों से सुरक्षित,संरक्षित एवं समयबद्ध रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु ?सेफ्टी फर्स्ट? के सिद्धांत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सजगतापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया है।

गुरुवार को जोधपुर मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित मुख्य लोको निरीक्षकों की सेफ्टी एवं काउंसलिंग बैठक को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि लोको पायलटों की कार्यशैली,फिटनेस,नियमित काउंसलिंग तथा समय-समय पर गहन निरीक्षण के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से टाला जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

डीआरएम ने कहा कि लोको निरीक्षक,लोको पायलटों के सुपरविजन की एक अत्यंत मजबूत एवं महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ?सेफ्टी फर्स्ट? के सिद्धांत पर कार्य करना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में 42 मुख्य लोको निरीक्षकों ने भाग लिया और डीआरएम के साथ सीधा संवाद किया। प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (शक्ति) जोगेंद मीणा ने स्वागत किया तथा बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अंत में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर चंद्रमोहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।