जम्मू मंडल विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 की सेवाओं में विस्तार! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,....

जम्मू,यात्रियों की भीड और सुविधाओं को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 के संचालन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। इस विशेष आरक्षित ट्रेन की संचालन अवधि को पहले भी कई बार बढ़ाया गया हैं, जो कि यात्रियों के लिए अन्य ट्रेनों के मुकाबले यात्रा का बेहतर विकल्प बनता जा रहा हैं। इसी विकल्प को महत्वत्ता देते हुए, विशेष आरक्षित ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ाया गया हैं।

विस्तारित ट्रेन सेवाओं का विवरण इस प्रकार है

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (2 ट्रिप)

पहले से निर्धारित अवधि: 27 दिसंबर से 26 जनवरी, 2026

विस्तारित अवधि: 30 और 31 जनवरी 2026 ( सिर्फ 2 ट्रिप )

ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली (2 ट्रिप)

पहले से निर्धारित अवधि: 28 दिसंबर से 27 जनवरी, 2026

विस्तारित अवधि: 31 जनवरी से 01 फरवरी 2026 ( 2 ट्रिप )

इस विशेष आरक्षित ट्रेन की विस्तारित अवधि के संबंध में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा, " कि बर्फबारी के दौरान कश्मीर घुमने आए यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, विशेष ट्रेन की संचालन अवधि को फिर से बढ़ाया गया हैं, क्योंकि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं, इससे पहले भी इस विशेष आरक्षित ट्रेन का संचालन सफल रहा हैं, पिछले संचालनों में ट्रेन की लगभग 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही है। इस ट्रेन से न केवल जम्मू कश्मीर के यात्रियों को सुविधा मिल रही हैं, बल्कि मार्ग में आने वाले अन्य रेलवे स्टेशन जैसे जलंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट के यात्रियों को भी लाभ मिल रहा हैं। यात्रियों इ से अनुरोध हैं, कि अपनी यात्रा आरंभ करने से पूर्व ट्रेन की समय सारिणी डायल 139 और NTES पर अवश्य जांच लें।"

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक जम्मू मंडल