साबरमती-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव

साबरमती-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव

जोधपुर। रेलवे द्वारा साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की समयपालना में सुधार के उद्देश्य से इसके साबरमती और महेसाना रेलवे स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह परिवर्तन 1 फरवरी से लागू होगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 1 फरवरी से साबरमती स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 4.45 बजे के स्थान पर 4.55 बजे और महेसाना रेलवे स्टेशन पर अपने पूर्व निर्धारित समय शाम 5.28 बजे आगमन एवं 5.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर अब शाम 5.38 बजे आगमन तथा 5.40 बजे प्रस्थान करेगी।