उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर प्रभावित रेलसेवाओ के रद्दीकरण आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर प्रभावित रेलसेवाओ के रद्दीकरण आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में भी रेलवे प्रशासन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं को रद्द आंषिक रद्द किया गया था। उन रेलसेवाओ के रद्दीकरण आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं के रद्दीकरण आंशिक रद्दीकरण की अवधि में आगामी आदेशों तक विस्तार रहेगा.

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 31.05.26 तक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन - भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 01.06.26 तक तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो दिनांक 31.05.26 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह अमृतसर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अमृतसर - श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.06.26 तक तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- अमृतसर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 30.05.26 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा दिनांक 01.06.26 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।