समयपालनता में सुधार हेतु रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

समयपालनता में सुधार हेतु रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा समयपालनता में सुधार हेतु कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार.

1. गाडी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.02.2026 से आगामी आदेशों तक मार्ग के साबरमती एवं महेसाना स्टेशनों पर परिवर्तित समय से संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट एक्सप्रेस (सप्ताह मे 04 दिन) रेलसेवा जो दिनांक 02.02.2026 से आगामी आदेशों तक मार्ग के साबरमती एवं महेसाना स्टेशनों पर परिवर्तित समय से संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर एक्सप्रेस (सप्ताह मे 03 दिन) रेलसेवा जो दिनांक 03.02.2026 से आगामी आदेशों तक मार्ग के साबरमती एवं महेसाना स्टेशनों पर परिवर्तित समय से संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 79431, साबरमती-महेसाना डेमू प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.02.2026 से आगामी आदेशों तक मार्ग के साबरमती, चांदखेडा रोड, खोडियार, कलोल, झुलासन, डांगरवा, अंबलियासन, जगुदन व महेसाना स्टेशनों पर परिवर्तित समय से संचालित होगी।