फिल्लौर में यात्रियों को मिलेगा AC वेटिंग रूम:अब ट्रेन के इंतज़ार में होगी गुड वाली फीलिंग! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,,...

फिल्लौर में यात्रियों को मिलेगा AC वेटिंग रूम: अब ट्रेन के इंतज़ार में होगी गुड वाली फीलिंग

फिल्लौर में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सौगात देने की तैयारी कर दी गई है। यात्री प्रतीक्षालय में न्यूनतम शुल्क अदा कर प्रतीक्षालय का प्रयोग कर सकते है। जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्लौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाया जाएगा जिसका टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है।

सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि प्रतीक्षालय के बन जाने से स्थानीय स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और यह यात्रियों के लिए सुरक्षित भी है।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार रेलवे प्रशासन अपना बेस्ट देने को कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए अगले एक माह में शुरू कर दिया जाएगा।

प्रतिक्षालय में मिलेंगी यह सुविधाएं

रेलवे स्टेशन पर प्रतिक्षालय पूरी तरह वातानुकूलित रहेगा। प्रतीक्षालय में बैठने के लिए सोफा सेट, कैंटिंग, एलईडी, वाईफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। वातानुकूलित प्रतीक्षालय का प्रयोग करने के लिए यात्रियों को प्रतिघंटा की दर से शुल्क अदा करना होगा। प्रति यात्री को 10 रुपये प्रति घंटा की दर से शुल्क अदा करना होगा।