चूरू- सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे कार्य,रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी

चूरू- सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे कार्य

रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी

रेलवे द्वारा चूरू- सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे कार्य निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो दिनांक 27.01.26 से 08.02.26 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 28.01.26 से 09.02.26 तक हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 27.01.26 से 08.020.26 तक लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार - चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 28.01.26 से 09.02.26 तक चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 27.01.26 से 08.02.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.01.26 से 09.02.26 तक हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26 से 09.02.26 तक रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर - बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.01.26 से 09.02.26 तक बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

पहले भी रेलवे रेलवे प्रशासन द्वारा बताया गया था कि गाडी संख्या 54604/54605, लुधियाना-चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20404, लालगढ-सुबेदारगंज (प्रयागराज) रेलसेवा जो दिनांक 29.01.26, 31.01.26, 02.02.26, 05.02.26 व 07.02.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम् -फिरोजपुर रेलसेवा जो दिनांक 27.01.26 व 03.02.26 को रामेश्वरम् से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 19813, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो दिनांक 29.01.26, 31.01.26, 02.02.26 व 05.02.26 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नवलगढ, डूंडलोद मुकन्दगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20404, लालगढ-सुबेदारगंज (प्रयागराज) रेलसेवा जो दिनांक 29.01.26,31.01.26, 02.02.26, 05.02.26 व 07.02.26 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।