जम्मू रेल मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जम्मू रेल मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जम्मू,उत्तर रेलवे के नव-गठित जम्मू रेल मंडल ने 77वा गणतंत्र दिवस बेहद भव्यता और देशभक्ति के माहौल में मनाया। इस अवसर पर जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्रीनगर, सहित अन्य रेलवे स्टेशनों और ऐतिहासिक चिनाब पुल व अंजी खड्ड पुल पर ध्वजा फहराया । जो राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बना? हैं।

मुख्य कार्यक्रम और ध्वजारोहण

मुख्य कार्यक्रम जम्मू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ग्राउंड पर आयोजित किया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू विवेक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल, सीनियर डीईएन शुभम पवार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंडल रेल ने भाषण संबोधन किया तथा जम्मू मंडल में किए गए सराहनीय कार्यो पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

अपने संबोधन के दौरान, पिछले एक वर्ष में जम्मू रेल मंडल द्वारा हासिल की गई परिचालन उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा, "2025 में स्थापित यह मंडल कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का हमारा संकल्प मजबूत हो रहा है। उन्होंने आगे बताया, " कि सुरक्षा और संरक्षा भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और जम्मू मंडल यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से जुड़े संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रेष्ठ रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक जम्मू,विवेक कुमार द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा श्वान दस्तों के माध्यम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल