कुम्भकर्णी नीद मे सो रहे रेलवे प्रशाशन को समाचार पत्रों ने दिखाया आईना।निरीक्षण में मिली खामिया,जल्द ही होगा सुधार।

बेनीगंज:-बीते समयमें समाचार पत्रो द्वारा प्रकाशित खबर से रेलवे प्रशासन ने बेनीगंज स्टेशन की ली सुध।निरीक्षण कर खामियों की जांची हकीकत।बताते चलें कि रेलवे विभाग के सहायक रेल परिचालन प्रबन्धक रौजा ने यातायात निरीक्षक के साथ बेनीगंज स्टेशन का निरीक्षण कर हकीकत से रूबरू हो कहा कि जल्द से जल्द यह समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।साथ यह भी कहा कि यह रेलवे स्टेशन उम्मीद से बेहतर सुविधाओं के साथ नजर आएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की प्रमुख समस्याओं की जानकारी में रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़क ,कर्मचारियों के जर्जर आवास,जर्जर शौचालय साथ ही पेय जल व बिजली व्यवस्था की वास्तविक स्थित जानी।इस सम्बंध में स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया आने वाले समय मे इस रेल ट्रैक का विधुतीकरण होने से यहां से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है।यहां नैमिषारण्य तीर्थ होने के कारण इसे अन्य तीर्थो से रेल के माध्यम से जोड़ा जा सकता है।बेनीगंज स्टेशन अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सुविधाओ से परिपूर्ण होगा।सिटी अपडेट रिपोर्ट:- ऋषभ