अभियान में गोआश्रय के पशुओं को लगा एफएमडी का टीका

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पशु चिकित्साधिकारी डॉ दीग्विजय यादव द्वारा किया गया। पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम बलटिकरा स्थित निराश्रित गोआश्रय स्थल पहुंची एवं पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने गोआश्रय के सभी पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु टीका लगाया। टीकाकरण अभियान में सुभाष चन्द्र के साथ पैरावेट्स राजकुमार यादव एवं दुष्यंत तिवारी ने सहयोग किया।
पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने जानकारी दिया कि विकास खंड बैतालपुर में पशु गणना के अनुसार 13500 पशुओं को टीका लगाया जाएगा। अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च (45 दिन) तक चलेगा एवं टीका नि:शुल्क लगेगा। पशु पंजीकरण में सभी पशुपालक सहयोग करें जिससे सभी पशुओं को टीका लगाया जा सके। अभियान में रोस्टर के अनुसार सभी गांवों में पशुपालन विभाग की टीम पहुंचेगी।