एटा: बिना किसी आदेश के जमीन की पैमाइश करने गए तहसीलदार को ग्रामीणों ने खदेड़ा, गाड़ी का शीशा टूटा।

*एटा: बिना किसी आदेश के जमीन की पैमाइश करने गये तहसीलदार को ग्रामीणों ने खदेड़ा, गाड़ी का शीशा टूटा.*

जलेसर/एटा:

पीड़ित महिलाओ के साथ हुई शर्मनाक बर्बरता, 32 के विरुद्ध अभियोग दर्ज.

जलेसर. प्रदेश की योगी सरकार जहाँ एक ओर मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओ की सुरक्षा की बाबत नित्य नए फरमान जारी कर रही है वही बुधवार की शाम मंडलायुक्त न्यायालय में लंवित वाद की जमीन की पैमायश करने पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में भूमाफियाओ और ग्रामीणों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ. पैमायश का विरोध कर रही पीड़ित पक्ष की महिलाओ के साथ शर्मनाक बर्बरता की गयी. पथराव के दौरान तहसीलदार की गाड़ी का शीशा टूट गया.इस शर्मनाक वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैँ. कोतवाली पुलिस द्वारा 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगो के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तहसीलदार संदीप सिंह शहर लेखपाल सौरभ चौहान एवं जलेसर कोतवाली पुलिस के साथ ग्रामसभा मुढ़ई प्रहलाद नगर के मजराजात गाँव नगला गोदी गये थे. जहाँ उन्होंने जलेसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत की पैतृक जमीन गाटा संख्या में पैमायश करना शुरू कर दिया गया. ज़ब पीड़ित गीतम सिंह एवं उनके परिवार की महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया तो तहसीलदार और पुलिस के साथ आए भूमाफियाओ और उनके गुर्गो �ने उनके परिवार की महिलाओं पर जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट इतनी बर्बरता के साथ की गयी कि एक महिला की हड्डी तक टूट गई और दूसरी महिला मौके पर बेहोश हो गई। घटना की जानकारी लगते ही अन्य �ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये. दौनो पक्षों में मारपीट एवं पथराव भी हुआ. पथराव के दौरान तहसीलदार की गाड़ी का शीशा भी टूट गया. वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ की बर्बरता के फुटेज भी दिख रहे है.लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार तमाशबीन बने रहे. पीड़ित पक्ष की महिलाओं को ही जबरन पुलिस की गाड़ी में जबरन खींचकर बैठाया गया। सरकारी कागजात फाड़ने का तथाकथित आरोप भी लगाये गये. तथाकथित भूमाफिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की महिलाओ सहित 12 नामजद एवं 20 अज्ञात लोगो के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है.

यह था मामला-
कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला गोदी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत की गाटा संख्या 306 रकबा 1.627 हेक्टेयर पैतृक जमीन है. इस जमीन में एक सह खातेदार राजरानी पत्नी हुकम सिंह थी. जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो चुकी है. लेकिन सतेन्द्र सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी महापुर, माधवेन्द्र सिंह यादव निवासी बदनपुर थाना सकरौली, जय सिंह यादव निवासी नगला महासुख आदि द्वारा जालसाजी �कर गत 03 मार्च 2025 को एक छद्म महिला लोंगश्री से इस जमीन �में से 0.405 है0 जमीन का फर्जी बैनामा अवैध एवं फर्जी तरीके से करा लिया गया है. साथ ही बिना किसी कुरा बंटबारे के साजिश बतौर बैनामा में सड़क की ओर हिस्सा की चौहद्दी भी दर्ज करा ली गयी.
जिसका मुकदमा अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन है. और अगली सुनवाई आगामी 16 जनवरी 2026 को होनी है।�

तहसीलदार पर न्यायालय की अवमानना का आरोप.
पीड़ित ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह �ने बताया कि उक्त विवाद के संबंध में वह तहसीलदार संदीप सिंह को भी सारी जानकारी दे चुके है. इसके बावजूद तहसीलदार संदीप सिंह ने मंडलायुक्त अलीगढ न्यायालय के आदेशों की अवमानना करते हुए न्यायालय के बिना किसी आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल को साथ लिये बगैर पुलिस को साथ �लेकर विपक्षी भूमाफियाओ को सड़क के किनारे कब्जा दिलाने आये थे। मौके पर न्यायालय वाद विचाराधीन होने संबंधी पत्रजात दिखाने पर तहसीलदार ने अभद्रता करते हुए उन्हे मौके से भगा दिया गया.�

दस माह पूर्व एसएसपी से लगा चुका है सुरक्षा की गुहार.
जलेसर. पीड़ित गीतम सिंह राजपूत ने बताया कि उपरोक्त भूमाफियाओ द्वारा 03 मार्च 2025 को छद्म महिला लोंगश्री से फर्जी बैनामा कराने के बाद"कब्जा नहीं छोड़ने पर परिवार समेत मार डालने की खुली धमकियां भी दी जा रही है. जिसकी शिकायत गत �27अप्रैल 2025 को एसएसपी एटा को प्रार्थना पत्र देकर की गयी थी. एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीड़ित ब्लॉक प्रमुख द्वारा सतेंद्र सिंह निवासी महापुर थाना शकरौली, माधवेंद्र सिंह निवासी बदनपुर, थाना सकरौली, जय सिंह निवासी नगला महासुख, अमर सिंह निवासी नगला धारा, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ बड्डन निवासी शंकरगढ़ और गौहर सिंह उर्फ टीक थाना जलेसर आदि अन्य के विरुद्ध जान से मारने की धमकिया देने का आरोप लगाया था।�

वही तहसीलदार संदीप सिंह का कहना है कि सतेन्द्र सिंह के प्रार्थना पत्र की जाँच करने के लिये ग्रामसभा मुढ़ई प्रहलाद नगर के मजराजात गाँव नगला गोदी गया हुआ था. तभी पैमायश के दौरान ग्रामीणों ने मौके पर आकर विरोध करते हुए पथराव कर दिया. जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया है. घटना में 12नामजदो व 20 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया है।�


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।