पीएम आवास शहरी में डूडा विभाग के भ्रष्टाचार की खुली पोल।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में भ्रष्टाचार का हुआ पर्दाफाश।

पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा एसडीएम सदर की रिपोर्ट से हुआ। न्यूरिया निवासी युवक की शिकायत पर जांच करने गए एसडीएम सदर को मौके पर नहीं वना मिला पीएम आवास (शहरी)। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में मौके पर केवल पुरानी बुनियाद और कुछ ईंटें ही मिली।जवकि पूर्व की जांच में डूडा ने फर्जी एवं तथ्यहीन मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाकर आवास का पूर्ण निर्माण दर्शाया। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के वाद डूडा विभाग के भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की खुली पोल।