दिल्ली के गांधी म्यूजियम, राजघाट में यमुना परिवार काउंसिल द्वारा भव्य ‘यमुना संगम’ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न (माँ यमुना की अविरलता, निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए भारी संख्या में पहुंचे यमुना सा

*दिल्ली के गांधी म्यूजियम, राजघाट में यमुना परिवार काउंसिल द्वारा भव्य ?यमुना संगम? कार्यक्रम हुआ सम्पन्न (माँ यमुना की अविरलता, निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए भारी संख्या में पहुंचे यमुना साधक)*

नई दिल्ली। यमुना परिवार काउंसिल एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन ?यमुना संगम? का आयोजन रविवार, 28 दिसंबर 2025 को दोपहर 1ः30 बजे से बिरसा मुंडा लॉन, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, गांधी दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ यमुना जी की अविरलता, निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए समर्पित एक राष्ट्रव्यापी चेतना, सांस्कृतिक संकल्प एवं सामाजिक अभियान के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के यमुना साधकों, संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का पावन संगम देखने को मिला, जिसे ?यमुना उत्सव? के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में देशभर से पधारे परम पूज्य संत-महात्मा, साधु-संत, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर एवं धर्माचार्यगणों ने माँ यमुना के संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना एवं पर्यावरणीय दायित्व पर अपने प्रेरक आशीर्वचन प्रदान किए तथा विभिन्न आध्यात्मिक आश्रमों एवं संस्थानों से पधारी साध्वी माताओं ने नारी-शक्ति, संस्कृति एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना कथा, यमुना गायन, संत समागम, यमुना प्रदर्शनी एवं यमुना आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से माँ यमुना के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुँचाया गया और सुप्रसिद्ध कलाकारों एवं भजन गायकों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। यह सम्पूर्ण आयोजन परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ?मुनी जी?, परमाध्यक्ष, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

इस भव्य आयोजन में केंद्र एवं राज्य सरकारों के अनेक माननीय मंत्रीगण एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अर्जुन राम मेघवाल जी (केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री, भारत सरकार), श्रीमती रेखा गुप्ता जी (मुख्यमंत्री, दिल्ली), श्री नायब सिंह सैनी जी (मुख्यमंत्री, हरियाणा), श्री विजय गोयल जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्री हर्ष मल्होत्रा जी (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार), डॉ. महेश शर्मा जी (सांसद, गौतम बुद्ध नगर), डॉ. हर्षवर्धन जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्री नरेश बंसल जी (राज्यसभा सांसद, उत्तराखंड), श्री कपिल मिश्रा जी (कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार), सांसद श्री अतुल गर्ग जी सहित अनेक सांसद, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ?मुनी जी? ने कहा कि नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि हमारी जीवनरेखा और संस्कृति की आत्मा हैं, माँ यमुना की अविरलता और निर्मलता का संरक्षण हर नागरिक का नैतिक व आध्यात्मिक दायित्व है। मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ यमुना का संरक्षण केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें सरकार और समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक है।

यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक कपिल गर्ग ने बताया कि ?हमारी यमुना, हमारी ज़िम्मेदारी? केवल नारा नहीं, बल्कि एक सतत जनआंदोलन है, जिसके माध्यम से समाज को माँ यमुना के संरक्षण के लिए एकजुट किया जा रहा है। यह सम्पूर्ण आयोजन स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी के पावन मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ तथा यमुना परिवार काउंसिल के